Trigrahi Yog 2025: शुक्र देव 26 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पहले से ही मंगल और सूर्य देव विराजमान हैं। ऐसे में ये तीनों मिलकर त्रिगही योग का निर्माण करेंगे। जानिए ये योग किन राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों पर इस योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपकी किस्मत चमक जाएगी। अधूरे काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा कमाएंगे। मकान की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। कहीं से नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। निवेश से खूब लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये योग अत्यंत ही शुभ साबित होगा। नए काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी में जो भी समस्या चल रही थी उससे मुक्ति मिलेगी। पूजा-पाठ के कार्यों में खूब मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देगा। अगर आप किसी बिमारी से जूझ रहे हैं तो उससे आपको राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
