Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आम आदमी पार्टी तीन सदस्यों के दल ने नगर पालिका कारनामे को लेकर कलेक्टर को पत्र विकास पांडे - NN81



एमसीबी (छ.ग.)                 

 रिपोर्ट - मनीराम सोनी       

एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा आज मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में गरीबों के तोड़े जा रहे ठेलों और गुमटियों के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है. जिला अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि,अस्थाई रूप से स्ट्रीट वेंडर के रूप में व्यवसाय करने वालों को उचित व्यवस्था व वर्तमान में हो रही कार्यवाही को रोकने के लिए आज पार्टी के तीन सदस्यों के दल ने कलेक्टर महोदय से मुलाकात की है. आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि, राजस्व प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का निर्देश नगर पालिका को दिया जाना ज्ञात हुआ है. विकास पांडेय ने कहा की सड़क किनारे ठेला लगाने वाले अतिक्रमक नहीं बल्कि स्ट्रीट वेंडर अर्थात फुटपाथ के व्यवसायी हैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार स्ट्रीट वेंडर्स की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होती है.विकास पांडेय ने आगे कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स की जगह बदलती रहती है इसलिए उसे अतिक्रमण नहीं माना जा सकता किंतु जो लोग स्थाई रूप से एक ही जगह पर अपने घर के सामने अतिक्रमण कर व्यवसाय करते हैं वह अतिक्रमण कारी माने जाते हैं और उन्हें ही हटाने का निर्देश राजस्व प्रशासन द्वारा नगर पालिका को दिया गया है. पार्टी जिला अध्यक्ष विकास पांडेय ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा की,नगर पालिका प्रशासन में स्थाई अतिक्रमण को हटाने का साहस नहीं है इसलिए वह खाना पूर्ति के लिए अस्थाई रूप से स्ट्रीट वेंडर के रूप में व्यवसाय करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं. विकास पांडेय ने अंत में कहा कि,रोज कमाने खाने वाले गरीबों को नगर पालिका द्वारा कोई स्थायी व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये और इस कार्यवाही पर रोक लगायी जाये,नहीं तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes