गजेंद्र भार्गव बुधनी
सीहोर जिले की बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरी सिलगेना मैं उसे वक्त हड़कंप मच गया जब सीहोर जिले की एवं नर्मदा पुरम जिले के फॉरेस्ट विभाग ने दबिश दी एवं 6 लाख से भी अधिक की कीमत की बैश कीमती सागौन की लकड़ियां जप्त की प्रशासन की नींद जब उड़ी तब ग्राम खैरी सिलगेना के गुड्डू गोविंद के घर पर सागौन की लकड़ियों जखीरा पकड़ा जिसमें करीब 6 से 7 गाड़ी भरकर अवैध सागौन की लकड़ी जप्त की गई जिनकी कीमत 6लाख से भी अधिक बताई गई है इस बात की सूचना मिलते ही न्यूज़ नेशन 81 ने 0 ग्राउंड पर पड़ताल की जिसमें वहां पाया गया कि 6 पिकअप तथा एक आईसर गाड़ी भरकर सागौन की बेस कीमती लकड़ियां देखी गई एवं फॉरेस्ट के सभी अधिकारी देखे गए जिसमें दो जिलों के फॉरेस्ट अधिकारी शामिल थे एक सीहोर जिले के दूसरे नर्मदा पुरम जिले के फॉरेस्ट अधिकारी शामिल थे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सागौन की अवैध लकड़ियों का कारोबार पिछले कई वर्षों से चल रहा था जिसकी खबर कई बार प्रशासन को दी जा चुकी थी पर प्रशासन सोया हुआ था प्रशासन की नींद जब उड़ी तब खैरी सिलगेना निवासी गुड्डू गोविंदके यहां पर अवैध सागौन की लकड़ियों का जखीरा मिला इस बात से आपको विदित कर दूं कि सीहोर जिले की बुधनी क्षेत्र का मामला है यह क्षेत्र मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है
इस क्षेत्र में कई मंत्री और विधायक दिए हैं बुधनी के वर्तमान विधायक का भी यही गृह क्षेत्र है इसके बावजूद भी शासन एवं प्रशासन की नाक के नीचे सागौन अवैध लकड़ियों कारोबार फल फूल रहा था लेकिन जब इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने दबिश दे कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जिसमें स्थानीय बकतरा चौकी के पुलिस अधिकारियों की सहायता ली अब देखना यह होगा की लाखों की सागौन की अवैध लकड़ियां फॉरेस्ट विभाग जप्त की है उसे लेकर क्या कार्रवाई की जाएगी
