Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता संपन्न - NN81

 


मदनलाल बर्मन 

नौरोजाबाद// उमरिया 

उमरिया 25 नवंबर। जिला मुख्यालय स्थित कॉलरी स्कूल उमरिया में मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा मुख्य वन संरक्षक शहडोल डॉ अनुपम सहाय एवं वनमण्डलाधिकारी विवेक सिंह के मार्गदर्शन में जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज का संचालन उप वनमण्डल अधिकारी उमरिया  कुलदीप त्रिपाठी एवं प्राचार्य स्कूल ताला नागेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया। 

प्रतियोगिता में उमरिया जिले के 50 स्कूलों  के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारमंगलम स्कूल नौरोजाबाद से गणेश बर्मन, अभिषेक सिंह एवं मनोज सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान में आर सी स्कूल उमरिया से प्रीति कुमारी, वैशाली मिश्रा एवं दुर्गेश पाठक ने प्राप्त किया । तीसरा स्थान सेंट्रल अकादमी उमरिया के भारती पटेल, शायस्ता परवीन एवं आराध्या सिंह ने प्राप्त किया । प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों तक जैव विविधता के संरक्षण का संदेश दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes