Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वरिष्ठ साहित्यकार यदुकुल नंदन खरे को किया जबलपुर में सम्मानित , साहित्यकारों ने दी शभकामनाएं - NN81



बल्देवगढ़ शहजाद वेग।।

नगर के निवासी वरिष्ठ साहित्यकार यदुकुल नंदन खरे का कादम्बरी सम्मान समारोह शहीद स्मारक प्रेक्षा ग्रह जबलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में कदंबिनी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ साहित्यकार श्री खरे द्वारा लिखी गई तेरह पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है जिनमे उपन्यास और कहानियों पर केंद्रित 10 पुस्तक भी सम्मिलित है। उनके द्वारा लिखित उपन्यासो पर अनेक शोध कार्य भी होने लगे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले की साहित्यकारों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  मध्य प्रदेश लेखक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव नामदेव राना लाधोरी, कोमलचंद बजाज, प्रमोद मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, वीरेंद्र चांसोरिया, शील चंद जैन, डॉक्टर रेनू श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाठक ,संजय जैन , दृगपाल सिंह तोमर, आकाश  खरे आदि ने बधाई दी हैं।। फोटो वरिष्ठ साहित्यकार यदुकुल नंदन खरे को जबलपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित करते अतिथि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes