महाराष्ट्र नंदुरबार ( जाविद शेख )
नंदुरबार – आज नंदुरबार शहर में पालक मंत्री माणिकराव कोटे साहब ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर डॉ. अभिजीत दादा मोरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जिला अध्यक्ष, तथा फारुख खान हाजी जहीर खान कुरैशी उर्फ पप्पू कुरैशी, महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक के दौरान नंदुरबार शहर के मुस्लिम बड़ा कब्रिस्तान, आई.बी. अर पार्क, कुरैशी जिमखाना, तथा नंदुरबार कुरैशी तालिम संस्था से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर पालक मंत्री माणिकराव कोटे साहब ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
