खरगोन
आज दिनांक 21 नवम्बर 2025 को पुलिस थाना कसरावद, जिला खरगोन का वार्षिक निरीक्षण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला खरगोन, श्री रविन्द्र वर्मा साहब के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना कसरावद के सम्पूर्ण थाना परिसर, भवन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन एवं थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
निरीक्षण के दौरान थाना कसरावद के समस्त स्टॉफ की परेड ली गई, जिसमें सभी शासकीय कर्मियों के टर्नआउट की जांच की गई और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना के समस्त अभिलेख, रिकार्ड, रजिस्टर, हवालात, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला ऊर्जा हेल्पडेस्क, बालमित्र कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, जप्त वाहन एवं जप्त शराब का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों के सही संधारण एवं रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने के लंबित अपराध, चालान एवं मर्गों की समीक्षा की गई है तथा पेन्डेंसी का अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
खरगोन जिले से अजीज सूफी की रिपोर्ट
