Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा 45वीं वाहिनी आईटीवीपी के नेतृत्व में नई दिल्ली के लिए रवाना हुई आदिवासी युवा टीम - NN81




लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


नारायणपुर, 13 नवम्बर 2025// नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात 45वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा नक्सल उन्मूलन और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। 45वीं वाहिनी की अगुवाई में विभिन्न सीओबी झारा, धौडाई, कन्हारगाँव और कडेनार क्षेत्र से चयनित 10 युवा और 10 युवतियाँ 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26" के तहत नई दिल्ली भ्रमण के लिए रवाना हुझे


यह कार्यक्रम 15 से 21 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। दल को समय पर राजधानी पहुँचाने के लिए युवाओं को 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी कैप (जिला नारायणपुर) से 12 नवम्बर 2025 को रवाना किया गया।


यह कार्यक्रम आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम गृह मंत्रालय और युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की नीतियों के तहत नेहरू युवा केंद्र (एन.वाई.के.एस.) के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम को चार चरणों- १. नई दिल्ली २. पुणे ३. अहमदाबाद ४. वाराणसी में भेजा जाना हो इस टीम को प्रथम चरण के तहत नई दिल्ली भेजा गया है।


रवानगी से पूर्व श्री राजीव गुप्ता, कमांडेंट, 45 वीं वाहिनी ने युवाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें प्रेरित किया और हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर उप-कमांडेंट श्री सुमित गुसाईं सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


नई दिल्ली प्रवास के दौरान युवा देश के प्रमुख ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, राष्ट्र के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित करना और उनके चतुर्मुखी विकास की दिशा में उन्हें प्रेरित करना है।


यह पहल युवाओं में आत्मविश्वास, देशभक्ति और विकास की भावना को सशक्त करेगी तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और प्रगति की नई राह खोलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes