Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर “एकता पैदल मार्च” संपन्न -NN81

देवास (मध्य प्रदेश ) सुनील सिंह चौहान

सोनकच्छ सिविल अस्पताल ने मंच के माध्यम से किया स्वागत


                                   

 सोनकच्छ में शुक्रवार को भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर एकता पैदल मार्च का आयोजन माननीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जी के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम अमर शहीद राजा भाव महाकाल महाविद्यालय में पौधारोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सरदार पटेल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का चित्रण करते हुए सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कविता पाठ एवं उद्बोधन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला देवी भेरूलाल अटारिया,मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजपूत नरेंद्र गुड्डू मेहता तथा सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधी ,महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ, महिलाएँ, बच्चे, शिक्षक, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्र की एकता, समरसता और संगठन की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी पर्व रहा। इस अवसर पर सोनकच्छ सिविल अस्पताल के सानिध्य में मंच के माध्यम से स्वागत किया गया इस अवसर पर सोनकर सीबी डॉ. राकेश कुमार,बीपीएम दीपक चौहान ,राजेश चौहान, तूफान सिंह सेंधव,माखन सिंह सेंधव,राहुल सेंधव,राज कुशवाह,अजय मालवीय,सुनील सिंह चौहान,संजय धाकड़,विजय सिंह आदि स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes