Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत टिमरनी विधानसभा में हुए सम्मेलन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की शिरकत। NN81




संवाददाता देवेन्द्र चावडा 

लोकेशन टिमरनी मध्य प्रदेश 

दिनांक 13/10/25


आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत टिमरनी विधानसभा में हुए सम्मेलन में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की शिरकत। जिले के दौरे पर आई भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने हरदा एवं टिमरनी विधानसभा में आयोजित हुए सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्य वक्ता के रूप में सांसद माया नारोलिया ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जानकारी दी व्यापारी वर्ग,जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की ।भारत को सशक्त रूप से अर्थव्यवस्था में नंबर वन लाने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नारोलिया ने कहा कि हर व्यक्ति आत्मनिर्भर हो, स्वदेशी को अधिक से अधिक हम अपनाए, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कोशिश हम लोग भी प्रधानमंत्री के साथ करें। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को सफल बनाकर हम भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं ,आत्मनिर्भर भारत ,स्वदेशी अपना ओ ,विकसित भारत की संकल्पना को लेकर आम जन के लिए किया जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया कि भारत अभी विश्व में तीसरे नंबर पर है शीघ्र हम सब मिलकर भारत को एक नंबर बनाएंगे।टिमरनी के फारेस्ट डिपो के ऑक्शन हाल में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में पहुंची मुख्य वक्ता सांसद माया नारोलिया ने उपस्थित सभी लोगो को संकल्प शपथ दिलवाई।इस दौरान कार्यक्रम को व्यापारी शीतल जैन,पूर्व विधायक ,अनुसूचित जनजाति संग़ठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शाह,जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने सम्बोधित किया।कवि मुकेश शांडिल्य ने देशभक्ति ओर आत्मनिर्भर भारत विषय पर कविता पाठ किया,कार्यक्रम का आभार प्रभारी जगदीश सोलंकी ने किया वही संचालन अखिलेश बांके ने किया।इस दौरान टिमरनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे,करताना मंडल अध्यक्ष सुनील डूडी,रहटगांव मंडल अध्यक्ष सन्तोष गोर,पहटकला मंडल अध्यक्ष लड्डू पटेल,जिला उपाध्यक्ष मनीष निशोद,गयाप्रसाद पांडे,महामंत्री अंकित कनेरे,पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोर,अरुण तिवारी,पार्षद सुनील दुबे,उपाध्यक्ष राजा कौशल,पार्षद रानी कनेरे,प्रीति बंसल,महिला मोर्चा युवा मोर्चा,नगरवासी,व्यापारी वर्ग एवं भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes