लोकेशन पवई पन्ना मप्र
संवाददाता रोशनी सिंह
दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट देवरी में वन भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से विफल किया गया। क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा खेती करने एवं बाड़ लगाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे समय रहते रोक दिया गया। अतिक्रमण विफल करने के उपरांत वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अतिक्रमण-रोधी खंती खुदवाई गई, ताकि भविष्य में पुनः अतिक्रमण की संभावना न रहे। इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक भारती कुमार, वनरक्षक सचेंद्र मोहन, गायत्री सिंह, सरोज सिंह, सीमा साहू, दयाराम वर्मा, विनय सिंह, सतेंद्र सिंह, अनुराग पांडे, शिवम पांडे, केशव प्रताप सिंह एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे वन सीमा का सम्मान करें और वन संरक्षण के कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
