लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट
रॉयल हाईट्स स्कूल के छात्र का भोपाल संभाग की टीम में चयन, मुरैना में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले
जीरापुर (राजगढ़)। खेल के क्षेत्र में जीरापुर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मृत्युंजय बंसल (14 वर्ष) का चयन भोपाल संभाग की वॉलीबॉल टीम में हुआ है, जो राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
यह प्रतियोगिता 07 से 11 सितंबर 2025 के बीच अंबाह (जिला मुरैना) में आयोजित की जाएगी, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न संभागों की टीमें आमने-सामने होंगी।
मृत्युंजय ने 21 अगस्त को विदिशा में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में राजगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल के प्रति उनके समर्पण, अनुशासन और कौशल को देखते हुए उन्हें संभागीय चयनकर्ताओं ने भोपाल टीम में चुना।
इस उपलब्धि पर जीरापुर और राजगढ़ जिले में हर्ष की लहर है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला,
जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह परमार,
विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रामबाबू पाटीदार,
संकुल प्राचार्य श्री देवेंद्र शर्मा,
विद्यालय प्राचार्य श्री शैलेन्द्र जोशी,
संगठन सचिव श्री विनोद चौधरी तथा
संस्था प्रबंधक श्री यशवर्धन सिंह ने मृत्युंजय को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था संचालक श्री रणधीर सिंह ने इस अवसर पर कहा:
> “मृत्युंजय की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे अंचल के लिए गौरव की बात है। हमें भरोसा है कि वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।”
विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और क्षेत्रवासी भी इस सफलता से गद्गद हैं और मृत्युंजय को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
