संवाद्दाता राजेंद्र खंडारे कि रिपोर्ट
खबर महाराष्ट्र के वर्धा साहूर मे प्रशासन से परेशान होकर लोगों ने चंदा इकट्ठा करके एक यात्री आश्रय बनाया। पिछले कई वर्षों से आष्टी तालुका के साहूर में यात्री आश्रय न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके लिए साहूर के नागरिकों ने विधायक, सांसद, मंत्री, ग्राम पंचायत से कई बार यात्री आश्रय की मांग की थी, लेकिन कही वर्षों तक यह मांग पूरी न होने पर अंततः समाजसेवी जय महाराष्ट्र समूह साहूर ने चंदा इकट्ठा करके साहूर के बस अड्डे पर एक यात्री आश्रय बनाया। इस अवसर पर सुरेशराव अमजीरे ने यात्री आश्रय की पूजा-अर्चना की, जबकि कृष्णभाऊ हरले ने फीता काटकर यात्री आश्रय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ बस अड्डे का उदघाटन किया उस वखत नागरिक और यात्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी प्रकार, साहूर के बस अड्डे पर शौचालय न होने के कारण पुरुषों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। साहूर के बस अड्डे पर ऐसी कई समस्याएं हैं, और साहूर और क्षेत्र के अन्य नागरिक इनके समाधान की मांग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में यात्रियों और नागरिकों का उत्साहपूर्ण स्वागत हुआ। कृष्णभाऊ हरले, प्रमोद बिजवे और साहूर के नागरिक भी उपस्थित थे। कृष्णभाऊ हरले ने कहा कि अगर अगले आठ दिनों में यहाँ प्रवासी आश्रय स्थल नहीं बनाया गया, तो वे गाँव में धरना देकर भीख माँगेंगे। यह विशेष है।
