पिडावा आगामी त्यौहारों को लेकर ,आपसी सोहार्द ,शांति व्यवस्था बनी रहे इस को ले कर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पिड़ावा थाने का औचक निरीक्षण किया, पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार ,थाना अधिकारी सुरेश कुमार गुर्जर सहित सारा स्टाफ उपस्थित रहा, पुलिस अधीक्षक ने परेड ली जवानो ने सलामी दी ,
पुलिस अधीक्षक ने प्रसाशनिक भवन, रिकॉर्ड रूम ,माल खाना,बैरेकस का अवलोकन किया, साफ सफाई,जवानों के बनने वाले मेष खाने की गुणवत्ता रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए , थाने में शांति समिति की बैठक ली जिसमें सीएलजी सदस्य व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ,आगामी त्यौहारों को ले कर निकलने वाले जुलूस के बारे में, मार्ग का अवलोकन, यातायात नियमों की जानकारी ,सीसीटीवी कैमरे व कानून व्यवस्था पर चर्चा कर दोनों समाज के लोगों को धार्मिक सोहार्द बनाए रखने को कहा,व आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी,
न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील से
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

