महाराष्ट्र नवापुर आरिफ पिंजारी
नद्दाफ पिंजारी मंसूरी जमात ट्रस्ट पुणे की जानिब से विद्यार्थि गुणगौरव वा समाजभूषण पुरूस्कार सम्मेलन 31/8/2024 को महाराष्ट्र प्रदेश सीनियर लीडर हाजी मीरा नद्दाफ साहब की अध्यक्षता में और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी ( मंसूरी पिंजारी नदाफ पसमांदा समाज ) की सरपरस्ती में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इस प्रोग्राम में लगभग 70 बच्चों को ट्राफी , सर्टिफिकेट और स्कूल का बैग देकर सम्मानित किया गया और साथ ही साथ हाजी मीरा नद्दाफ साहब, लतीफ नद्दाफ साहब, शेख सत्तार पिंजारी साहब, लाडलेमाशाक नदाफ साहब, और रहमान नद्दाफ साहब को समाजभूषण पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीँ पर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब नद्दाफ साहब ने सामाजिक एकता और शिक्षा पर जोरदार भाषण किया वहीँ पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी ने पुणे जिला अध्यक्ष अनीस पिंजारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश मंसूरी पिंजारी नदाफ समाज के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अली मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब नदाफ, प्रदेश सीनियर लीडर हाजी मीरा नद्दाफ, उत्तर महाराष्ट्र अध्यक्ष हाजी कलीम मंसूरी, मराठवाड़ा के निरीक्षक नईम भाई मंसूरी, प्रदेश सलाहकार सिकंदर नद्दाफ, प्रदेश सचिव पीर मोहम्मद मंसूरी, प्रदेश महासचिव मुन्ना भाई मंसूरी और सभी महाराष्ट्र प्रदेश के पदाधिकारीयों ने जिस भरोसे के साथ 5 दिसम्बर 2022 को पुणे जिले की जिम्मेदारी अध्यक्ष पद अनीस पिंजारी को सौंपी थी उस जिम्मेदारी को अनीस पिंजारी और टीम ने बखूबी जिम्मेदारी के साथ अभी तक निभाया है और आगे भी इंशा अल्लाह निभाएंगे वहीँ पर वंचित बहुजन आघाड़ी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता इम्तियाज नदाफ ने समाज कैसे शिक्षा और सियासी हिस्सेदारी हासिल करे उस पर जोर दिया। वही पर महाराष्ट्र प्रदेश मंसूरी पिंजारी नदाफ पसमांदा समाज पश्चिम महाराष्ट्र संगठन सचिव अयूब नदाफ, पश्चिम महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी सलमान नदाफ, नांदेड़ जिला अध्यक्ष निहाल मंसूरी कोल्हापुर जिला अध्यक्ष दिलावर नदाफ, सांगली जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब नदाफ, और कई जिले के और तालुके के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के आये हुए सभी मेहमानों वही पर महाराष्ट्र प्रदेश और पुणे जिले से आए हुए सभी मेहमानों का पुणे जिला वा सभी तालुके के पदाधिकारीयों ने जोरदार स्वागत किया

