हरदा जिले कि तहसील सिराली के ग्राम रोल गांव की माचक नदी का पुल छतिग्रस्त होने पर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निर्माण विभाग विभाग हुआ सक्रिय, रोलगाँव पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत का कार्य शुरू....
सिराली / रोलगाँव
कल रोलगाँव अतिरिक्त मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी तुरंत सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचे थे । विधायक जी स्वयं मौके पर पहुँचे तथा सेतु निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ के साथ स्थल का मुआयना किया।
निरीक्षण उपरांत विधायक शाह जी ने संबंधित विभाग को पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत हेतु तत्काल निर्देश दिए। विधायक जी के निर्देशों के बाद विभाग तेजी से हरकत में आया और निर्धारित समय सीमा 2 दिवसों के भीतर मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की बात कही थी। जिसके पश्चात
विधायक जी की गंभीरता एवं तत्परता को देखते हुए विभाग ने आज ही जेसीबी मशीन एवं अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुँचकर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। सेतु निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग का पूरा अमला मौके पर मुस्तैद रहा।
गौरतलब है कि सिराली से हरदा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग है, जिसके माध्यम से सिराली क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक ग्रामों का संपर्क हरदा जिला मुख्यालय से होता है। ऐसे में इस मार्ग का सुचारू रहना स्थानीय जनता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी कारण से माननीय सारे दौरे निरस्त कर पानी गिरने के पहले ही पाल बांधने की कहावत की सोच रखते हुए मौके पर सक्रिय हुए थे ।
जनहित में उठाए गए इस त्वरित कदम से स्थानीय नागरिकों ने विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी के प्रति आभार प्रकट किया।
