Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वार्ड 05 में फटी जर्जर नाली की पाइपलाइन, गलियों में गंदे पानी का सैलाब – नाराज़ वार्डवासियों ने उठाई स्थायी समाधान की माँग - NN81


 हरदा जिले की नगर परिषद सिराली मे नगर परिषद वार्ड क्रमांक 05 के नागरिक उस समय बुरी तरह परेशान हो गए जब इलाके की एक पुरानी और जर्जर नाली की पाइपलाइन अचानक फट गई। इस घटना के बाद गलियों और घरों में गंदे पानी का भराव हो गया, जिससे न सिर्फ बदबू और गंदगी का माहौल बना बल्कि स्थानीय यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई स्थानीय निवासी लगातार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद की उदासीनता को लेकर खासे नाराज़ हैं। उनका कहना है कि पाइपलाइन की हालत लंबे समय से खराब थी, लेकिन नगर परिषद ने मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय निवासी शेख जाहिद ने ग़ुस्सा जताते हुए कहा, "हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन इस बार तो बिना बारिश के ही पाइपलाइन फट गई। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सिस्टम कितना खराब है।"

वहीं मोहल्ले की महिला निवासी आफरीन ने चिंता जताई, "बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। गंदे पानी में चलकर कैसे जाएं? चारों तरफ गंदगी और बीमारियों का डर फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार की अस्थायी मरम्मत से अब काम नहीं चलेगा। अब वे नगर परिषद से स्थायी समाधान की माँग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes