जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)
दुर्ग, 11 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला प्रशासन दुर्ग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग दुर्ग द्वारा ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ थीम पर 01 से 21 सितम्बर 2025 तक विभिन्न प्रकार के आयुर्वेद जागरूकता संबंधी कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित किये जा रहे है जिसके अंतर्गत आज आयुष विभाग के समस्त संस्थाओं में आहार-विहार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को विशेष रूप से मौसम अनुसार आहार-विहार की जानकारी दिये गये एवं किसी भी प्रकार कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व चिकित्सा हेतु अपने नजदीकी आयुष संस्थाओं में संपर्क करने कहा गया। समस्त संस्थाओं में प्रतिदिन स्वास्थ्य जागरूकता हेतु पॉम्पलेट वितरण किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ रजत जयंती कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन हेतु जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी द्वारा विभाग के समस्त संस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों को सजगता पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने आदेशित किया गया हैं।