नंदुरबार ( जाविद शेख )
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की नंदुरबार जिले से जुड़ी नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
सलावोदीन हाश्मी (अक्कलकुवा) को नंदुरबार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कुरेशी फारुक खान (नंदुरबार) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
शोहेब आसिफ खाटीक (नंदुरबार) को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इद्रीस खान पठाण (नवापुर) को नंदुरबार जिला कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ये नियुक्तियाँ नंदुरबार जिला अध्यक्ष डॉ. अभिजीत मोरे की अनुशंसा पर, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक ईद्रीस भाई नायकवडी ने कीं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सैय्यद हसिन अख्तर (बीड), राष्ट्रीय महासचिव
ताहिर बेग मिर्झा (धुले) समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी गईं।
