संवाददाता,, दरबार सिंह ठाकुर
तहसील,, देपालपुर जिला इंदौर एमपी
मध्यप्रदेश के सिवनी जिला के जैतपुर में स्व.श्री गंगाप्रसाद जी बघेल की स्मृति में आयोजित दंगल की मुख्य कुश्ती में देपालपुर के कमलजीत सेवाराम जी गवली पहलवान ने बनारस के प्रवीण पहलवान को निकाल दांव मारकर आसमान दिखाया।
दंगल कमेटी ने कमलजीत सेवाराम जी गवली पहलवान को 21000 रुपए व शील्ड दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर देपालपुर के समस्त वरिष्ठ नागरिक जनों व समाज जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
