Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन करने पर हुई कार्यवाही - NN81



नौरोजाबाद//उमरिया

उमरिया--3 सितंबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन -परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में प्रभारी अधिकारी डॉक्टर विद्याकांत तिवारी,सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनिज निरीक्षक प्रभात कुमार  पट्टा एवं प्रभारी  खनिज निरीक्षक की टीम द्वारा ग्राम बड़ेरी तहसील बांधवगढ़ अंतर्गत खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा ग्राम बड़ेरी से मुडेहना नदी के कच्चे मार्ग पर विभिन्न ढेरों में भंडारित रेत को जेसीबी मशीन के माध्यम से खुर्द - बुद  कराया गया , और नदी को जाने वाले रास्तों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए मार्ग को कटवाया गया ताकि अवैध उत्थान करने वाले वहां नदी में प्रवेश न कर सके। 

 तहसील नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम कोहका से खनिज पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन चालक  संतराम कोल पिता बुद्धू कोल निवासी नौरोजाबाद से जप्त कर थाना नौरोजाबाद में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया , तथा  नौरोजाबाद जोहिला फुल के नीचे से खनिज मुरूम/बजरी मिक्स परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक एमपी 18 एच 4920 को जप्त किया गया  प्रकरणों में ,मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है

मदनलाल बर्मन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes