संजू नामदेव हरदा। विधायक डॉ. दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिला मान. उच्च न्यायलय जबलपुर से जुड़ा हुआ है। हरदा जिले से जबलपुर की दूरी लगभग 400 कि.मी. है। जिसके कारण जिलेवासियों को जबलपुर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस हेतु मेरा आपसे निवेदन है कि हरदा जिले को मान. उच्च न्यायलय इंदौर से जोड़ा जावे। क्योकी हरदा से इंदौर की दूरी लगभग 150 कि.मी. है और हरदा से इंदौर आने-जाने हेतु सुगम यातायात व्यवस्था है। जिससे जिलेवासियों को सुविधा होगी। अतः हरदा जिले को मान. उच्च न्यायलय इंदौर से जोड़े जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे। इसके पूर्व भी हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा म.प्र. विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण के माध्यम से सरकार को हरदा जिलेवासियों की इस समस्या से अवगत कराया गया है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Top Post Ad
Advertisement

