बिजली दरों मे वृद्धि को लेकर नगर और युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन-NN81
संजू नामदेव खिरकिया । शहर और क्षेत्र मे बिजली बिलों मे बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान है बिजली विभाग द्वारा लगाए गए नए मीटर एवं बड़ाई गयी दरे आम जनता पर भारी बोझ साबित हो रहा है। इस संबंध मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इमरान शेख के संयुक्त नेतृत्व मे ज्ञापन देते हुए कोठारी ने कहा की अगर बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन एसडीएम शिवांगी बघेल के नाम नायब तहसीलदार प्रिंसि जेन को दिया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह चौहान दशरथ पटेल आकाश चन्द्रवंशी गोल्डी कुशवाह भूपेंद्र राजपूत बंटी वर्मा सुनील छचार प्रवीण पाटिल नरेंद्र आठनेरे हार्दिक जायसवाल पूनम सेजकर तरुण राजपूत रामजीवन सातनकर उपस्थिति थे।

