Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर में धूमधाम से मनाई गई डोल ग्यारस, निकले भगवान कृष्ण के डोल, नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के नारे के साथ गूंजा शहर - NN81




संजू नामदेव खिरकिया

नगर में धूमधाम से मनाई गई डोल ग्यारस, मुख्य मार्गों से निकले डोल, की पूजा-अर्चना

नगर में बुधवार को डोल ग्यारस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गांव के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रीकृष्ण जन्म के अठारहवें दिन माता यशोदा ने उनका जल पूजन किया था। इसी दिन को डोल ग्यारस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण शाम 6 बजे निकली डोल यात्रा रही। डोल यात्रा में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को भव्य डोल (पालकी) में सजाया गया और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यह यात्रा निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। डोल यात्रा नगर के गांधी चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर अंधेरिया बाबा मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।


अंधेरिया बाबा मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना


डोल यात्रा के समापन के बाद अंधेरिया बाबा मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक किया और विशेष मन्त्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न हुई। इस पूजा में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में नारियल, फल, मिठाइयां और भोग अर्पित किए। पूजा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।


भक्तों ने की सुख, समृद्धि और शांति की कामना


डोल ग्यारस की पूजा के दौरान व्रत रखने वालों ने निर्जला उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की। व्रतधारी भक्तों ने विधिवत पूजा कर भगवान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

नगर की महिलाएं और बच्चे इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित दिखे। डोल यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने भाग लिया और इसे सफल बनाने में सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes