संवादाता प्रदीप बैरागी झारड़ा जिला उज्जैन
झारड़ा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले से डोल ग्यारस को भगवान श्री कृष्ण की डोल कुमावत समाज द्वारा निकाली गई चल समारोह में मुख्य रूप से बैंड, ढोल के साथ भक्तगण गोपाल कृष्ण के जयकारे बोलते हुए चल रहे थे चल समारोह श्री राम मंदिर से आजाद चौक होते हुए घाट मोहल्ला गांगी नदी तट पर पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण की महा आरती पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तत्पश्चात चल समारोह मस्जिद चौक पहुंचा वहां पर ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण एवं सरपंच प्रतिनिधि नागू लाल जी मालवीय एवं पंचगण गणेश जी पटेल, इकरार जी पंचगण द्वारा अध्यक्ष रामलाल जी कुमावत कोषाध्यक्ष सेवाराम जी कुमावत एवम अजय जी कुमावत, दिनेश जी कुमावत, महेश जी कुमावत कुमावत समाज के पंचगणों का तथा मंदिर के पुजारी प्रदीप बैरागी जी का स्वागत साफा बांधकर पुष्प माला द्वारा किया गया तत्पश्चात चल समारोह पुनः श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ला पहुंचा वहां पर भगवान श्री कृष्ण एवम श्री राम जी की महा आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुजन ने महा आरती एवं महाप्रसाद का धर्म लाभ लिया
