Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिजली चोरी का खौफनाक खेल: तीन भैंसों की मौत-NN81

लोकेशन =नटेरन जिला विदिशा मध्य प्रदेश 

संवाददाता =महेंद्र रघुवंशी NN 81 

लापरवाह शिक्षक की डोरी बनी काल

नटेरन शुक्रवार को ग्राम रिनिया में गैरकानूनी बिजली चोरी की साजिश ने तीन मासूम भैंसों को करंट की चपेट में लाकर दम तोड़ दिया। अमान सिंह कुशवाह की दो भैंसें और रामप्रसाद वंशकार की एक भैंस इस क्रूर लापरवाही की शिकार बनीं। गांव की बस्ती का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप थी। लेकिन शासकीय शिक्षक टीकाराम अहिरवार को अंधेरा बर्दाश्त नहीं हुआ। आरोप है कि उसने खेत पर लगे कृषि ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से डोरी खींचकर अपने घर तक बिजली पहुंचाई। यह डोरी गुमटी के ऊपर से गुजरी, जहां एक कट से करंट लीक हो गया। वो घातक करंट तार की फेंसिंग में फैल गया, और देखते ही देखते तीन भैंसें तड़प-तड़प कर मर गईं। पीड़ित अमान सिंह कुशवाह और उनके भाई कल्लू वंशकार ने बताया कि टीकाराम की इस गैरकानूनी हरकत ने न सिर्फ उनकी मेहनत पर पानी फेरा, बल्कि पूरे गांव को खतरे में डाल दिया। "अगर कोई बच्चा या इंसान चपेट में आ जाता, तो क्या होता?"—कल्लू की आवाज में गुस्सा और डर दोनों साफ झलक रहे थे।

 पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने फौरन पहुंचकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया, जो करंट से मौत की पुष्टि करता है। लेकिन पुलिस के रोजनामचा में लापरवाही पूर्वक डाली गई डोरी के कारण से घटना होने का जिक्र नहीं है। पीड़ित किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes