लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट। *
जीरापुर ---- मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता एवं आजादी का श्रमदान अभियान अंतर्गत 8 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई है इस अभियान अंतर्गत नगर परिषद जीरापुर द्वारा 11 अगस्त 2025 को कार्यक्रम आयोजित कर नगर के अटल चौक से इंद्र चौराहे तक सम्मानीय अतिथियों परिषद सदस्यों और अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता संदेश दिया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हजारीलाल दांगी और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह उपाध्यक्ष हेमंत जोशी और जन प्रतिनिधि व परिषद सदस्यों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने अपने उद्बोधन में नगर परिषद द्वारा की जाने वाली स्वच्छता गतिविधियों का उल्लेख किया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शासन द्वारा स्वच्छता के लिए किए जाने वाले प्रयास का उल्लेख कर इसमें जनप्रतिनिधियों परिषद सदस्यों व आम नागरिको से भी सहयोग करने का आह्वान किया उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी इंदौर शहर का उदाहरण देते हुए नगर के समस्त नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग कर विशेष कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर नगर जीरापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में जिले में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सहयोग का आह्वान किया तत्प्शत कर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों परिषद सदस्यों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों परिषद सदस्यों द्वारा अटल चौक से इंद्र चौराहे तक स्वच्छता श्रमदान किया गया इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा बाजार में दुकानदारों से पॉलिथीन जप्ती की कार्यवाही कर 2700 रुपए की राशि वसूली की गई इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक भाजपा जिला सदस्य ईश्वर सिंह तोमर भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तोमर विष्णु सिंह पवार मुकेश राठौर हनुमान पाटीदार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह उपाध्यक्ष हेमंत जोशी शिवचरण मंडलोई गिरिराज जुलानिया संजय भावसार सुनील हिंडोनिया शंभू लाल वर्मा आदि परिषद सदस्य और गजराज सिंह सोनगरा श्री राम दांगी देवकीनंदन जमीदार रमेश चंद शर्मा सीईओ रणजीत सिंह रघुवंशी सीएमओ हरिओम शर्मा थाना प्रभारी रवि ठाकुर नगर परिषद के देवनारायण दांगी ब्रजेश उपाध्याय ओंकार मंडलोई कमल भावसार आजाद जावा जगदीश चौहान सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कमल भावसार द्वारा किया गया
