Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एक राष्ट्र एक चुनाव के काशी क्षेत्र क्षेत्रीय संयोजक बने - रमेश पटेल - NN81




लोकेशन - प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश

ब्यूरो रिपोर्ट - NN81

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक राष्ट्र एक_ल चुनाव के दूरदर्शी विज़न हेतु  रमेश पटेल को क्षेत्रीय संयोजक, काशी क्षेत्र बनाया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य,प्रांत विश्विद्यालय कार्य प्रमुख,प्रांत इंटर कालेज संयोजक,जिला संयोजक प्रतापगढ़ और अन्य दायित्वों का निर्वहन कर चुके जिले के वरिष्ठ छात्रनेता प्रतापगढ़ नगर के भगवा गांव निवाशी की बीते सोमवार को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में घोषणा हुई। इसकी सूचना होने पर जिले के आम जन मानस में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। विद्यार्थी परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं  के साथ साथ समाज के अन्य लोगों ने नव घोषित पदाधिकारी को फूल माला से लाद दिया और मिठाई खिलाकर बधाई दी । इस दौरान रमेश पटेल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विजन एक राष्ट्र एक चुनाव के अवधारणा को काशी क्षेत्र के हर कैंपस  के छात्र छात्राओं तक मोदी जी के विचार को पहुंचाएंगे। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थी परिषद अन्य पूर्व कार्यकर्ताओं ने कहा कि

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप विद्यार्थियों के बीच इस अभियान को मजबूत करेंगे और एक राष्ट्र – एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

आपका परिश्रम, नेतृत्व और दृष्टिकोण ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संयोजक अनिकेत तिवारी,पूर्व नगर मंत्री सत्यम सिंह,बीजेपी के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल मौर्य ,आनंद सिंह,अतिथि शर्मा, अविरल,अंकित शुक्ला  ,बालाजी ओझा,उत्कर्ष , उत्पल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes