Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महतारी वंदन योजना से प्रमिला के जीवन में आई खुशहाली - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


घर की छोटी छोटी जरूरतें हो रही है समय पर पूरी

नारायणपुर, 28 अगस्त 2025// राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

ग्राम भाटपाल की निवासी श्रीमती प्रमिला चक्रधारी, जो एक गृहणी हैं, इस योजना से प्रेरित होकर आज आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि पहले घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरतें पूरी करना मुश्किल था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें हर माह मिलने वाली सहायता राशि से जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। चक्रधारी ने बताया, हर महीने की पहली तारीख को मेरे खाते में 1,000 रुपये जमा होते हैं। इसका उपयोग मैं बच्चों की शिक्षा, स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताबें और घर की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में करती हूं। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत् अपनी बेटी के नाम से खाता भी खुलवाया है, जिसमें नियमित रूप से राशि जमा कर रही हैं। यह उनके लिए भविष्य की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रमिला चक्रधारी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, महतारी वंदन योजना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे मेरी आर्थिक परेशानियाँ कम हुई हैं और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes