Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसड़ा में सब रजिस्टार हुए सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों ने फूल माला व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित -NN81

 


रिपोर्ट-ब्यूरो बलिया


बलिया जनपद के रसड़ा में रजिस्ट्री कार्यालय के सब रजिस्ट्रार श्याम मोहन उपाध्याय सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।श्याम मोहन उपाध्याय ने कई वर्षों तक रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी सेवाएं दीं। अपनी सेवा अवधि के दौरान वे अपने कुशल और मिलनसार व्यवहार के कारण सभी के बीच सम्मानित रहे। विदाई समारोह में रसड़ा रजिस्ट्री कार्यालय के लेखकों समेत कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। मौजूद विभागीय अधिकारियों ने भी श्याम मोहन उपाध्याय के सेवाकाल की सराहना की।समारोह में जयप्रकाश, श्री भगवान, साहब चौहान, सुरेश, देवानंद सिंह, प्रतीक सिंह, हैप्पी और भोला यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes