Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वन विकास द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधों का वितरण कोरबा के कई शासकीय स्कूलों में फल दार पौधा लगाया गया।। -NN81

 कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन विकास द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने का उद्देश्य प्रकृति के प्रति तादात्मय स्थापित करना है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। एक पेड़ माँ के नाम लगाने से स्कूल के बच्चों में पौधे की सुरक्षा एवं देखरेख की भावना उत्पन्न होगी। पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी मंशा के साथ कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में पौधरोपण करने से पौधे जल्दी विकसित होते हैं।




पर्यावरण के लिए जागरूकता की दिशा में यह महत्वपूर्ण अभियान है। जिले भर में इस अभियान के तहत व्यापक पैमाने पर सघन पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पौधों का वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes