संवाददाता- गजेंद्र पटेल!
लोकेशन- जिला मंडला!
भारत की मिट्टी में अपने सैनिकों के शौर्य और बलिदान की गााथाएं हमेशा गूंजती रही है. इसी तर्ज पर गणेशोत्सव पर मंडला जिला मुख्यालय स्थित पंडालों को ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजाया गया है। जिसमें शहर के रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस परिवार की ओर से गणपति की स्थापना की गई है। इसके पंडालों में भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का अनूठा संगम देखते ही बन रहा है। यहां पंडाल में थीम की सजावट 6 मई को पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सटीक और दमदार कार्रवाई से प्ररित है..जहां शहर के अलावा अन्य जगहों से आर्कषण का केन्द्र बने इस पंडाल को देखने श्रद्धालु पहुंच रहे है। और सेना के पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहे है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय में गणेशोत्सव की धूम चाहूंओर मची हुई है। भक्तो द्धारा घरों अलावा सार्वजनिक मंचों पर गणपति की स्थापना की गई है। दोनों पहर विधि-विधान से पूजा पाठ का दौर जारी है। विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। शहर के बस स्टैण्ड,उदय चौक, रेडक्रॉस भवन सहित अन्य वार्डो में विराजित गणपति के साथ यहां पंंडालों की साज-सज्जा लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। कुछ इसी प्रकार शहर स्थित रेडक्रॉस परिवार पिछले कई सालों से गणेशोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहा है। लेकिन इस वर्ष उन्होनें इस त्यौहार को खास तरीके से मनाया जा रहा है। उनका कहना है कि हम सेना को कुछ नही दे सकते है लेकिन उनके आदम्य साहस को सलाम कर सकते है। इसीलिए पंडाल को ऑपरेेशन सिंदूर व इसरो थीम पर सजाया गया है। पंडाल में सेना के हेलीकॉप्टर, रॉकेट ,लांचर मिसाइल और टैंकों के मॉडल लगाए गए है। चारों तरफ हथियारों से लैस जवानों के पोस्टर और 'जय हिंन्द!''जय भारत! के नारे लोगों में जोश भर रहे है। मुख्य द्धार पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही है। यहां पंडाल केवल सेना को श्रद्धांजलि नहीं दे रहा है। बल्कि समाज को भी जोड़ रहा है। यहां बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे है। हर वर्ष की तरह इस बार यहां पूरी तरह मिट्टी से निर्मित गणपति बप्पा की 8से 9फीट की मूर्ति स्थापना की गई है । ताकि विर्सजन के समय पर्यावरण को हानि न पहुंचे।
