संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारड़ा
जिला उज्जैन
विद्यालय के भैया बहन राधा कृष्ण के स्वरूप में सजधज कर प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे
लोकतंत्र उदघोष झारड़ा.. राहुल पोरवाल
झारड़ा नगर में स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मधुसूदन जी दीक्षित सेवानिवृत शिक्षक एवं अध्यक्षता संस्था समिति के सह सचिव श्री महेश जी कुमावत के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन अर्चन किया गया
पूजन के पश्चात भैया बहनों के द्वारा कृष्ण भगवान के भजन की प्रस्तुति दी एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम में भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कक्षा पूर्वार्द्ध से द्वितीया तक के भैया बहनों राधा कृष्ण बनकर आए प्रत्येक भैया बहिनों को अतिथि के द्वारा इनामी राशि भेंट की, अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर उनके जीवन काल की पूरी व्याख्या अद्भुत रूप से की गई तत्पश्चात भगवान कृष्ण की महाआरती के बाद महा प्रसादी वितरण की गई कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कार्यालय प्रमुख श्री जगदीश कुमावत के द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार सभी मौजूद थे संस्था के प्राचार्य श्री दुर्गाशंकर जी सांवरिया के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख श्री कृष्णकांत कुमावत के द्वारा दी गई


