Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वित्तीय जगरूकता पर व्याख्यान का आयोजन-NN81

अलवर रामगढ़ राजस्थान अमित भारद्वाज

बड़ौदामेव

राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौदामेव में सेबी द्वारा प्रायोजित वित्तीय जाकरूता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सेबी के विषय विशेषज्ञ  एवं प्रशिक्षक डॉ आरआर सोनी द्वारा भारत सरकार की विभिन्न बचत व पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को स्मार्ट निवेशक बनने की दिशा में जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने फर्जी कंपनियों द्वारा की जाने वाली वित्तीय धोकाधड़ी एवं साइबर ठगी जैसे खतरों से बचने के लिए सरकारी नियामक एजेंसियों की भी जानकारी दी। 

महाविद्यालय के नोडल प्रभारी डॉ भरत मीना ने बताया कि छात्राओं को  पाठ्यक्रम के साथ साथ अपने सामाजिक और आर्थिक परिवेश से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देकर उनके व्यक्तित्व को उन्नत किया जा सकता है, ताकि वे स्वावलंबी और सशक्त बन सकें। यह कार्यक्रम इस दिशा में सार्थक पहल है। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य मुरारी लाल, मुकेश कुमार, पूनम  गौतम, रेणु शर्मा, मरजीना खान सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes