Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसड़ा अधिवक्ता बार एसोसिएशन दो खेमों में बंटा एक ने चुनाव की तारीख घोषित की दूसरीओर चुनाव भी कर लिया - NN81



संवाददाता-नेहाल अख्तर 

जिला संवाददाता बलिया)

(बलिया)।रसड़ा मुंसिफ कोर्ट में अधिवक्ता बार एसोसिएशन दो खेमों में बट गया। एक खेमे ने चुनाव का डेट की घोषणा किया तो दूसरे खेमे ने संगठन का चुनाव कर लिया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में  बैठक में 2025/2026 का चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता भरत तिवारी को बनाया गया। भरत तिवारी की देखरेख में सर्वसम्मत से संगठन का  चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव, महासचिव अमरमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर विजय प्रताप सिंह, 10 वर्ष से नीचे अजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दीपक रावत, संयुक्त सचिव प्रशासन जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव प्रकाशन सुशील कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रविकांत शर्मा, कार्यकारी 10 वर्ष से ऊपरअनिल सिंह, सत्य प्रकाश पांडे, आनंद कुमार सिंह, अशोक कुमार वर्मा, मयंक कुमार वर्मा, 10 वर्ष नीचे अजय कुमार सिंह, नवरतन कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, शिवभूषण सिंह को चयन किया गया। नए पदाधिकारियों  को अधिवक्ताओं में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राम शब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। दूसरे खेमे के एल्डर कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता विजय शंकर सिंह ने  अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा का चुनाव की तिथि घोषित कर दिया था।  21 अगस्त को नामांकन 23 अगस्त को पर्चा वापसी एवं जांच तथा 26 अगस्त को मतदान व मतगणना होगी की घोषणा किया था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes