संवाददाता संजू नामदेव
लोकेशन हरदा एमपी
मामला हरदा जिले की खिरकिया तहसील का है जहा बिजली विभाग अधिकारी प्रदीप डोले की मनमानी जगजाहिर है ये महाशय अधिकारी समय से अपनी ऑफिस में ही नही आते न ही कुर्सी पर बैठते है। जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। उपभोक्ता अगर किसी प्रकार की शिकायत करता है तो अधिकारी के कर्मचारीयो के द्वारा धमकी दी जाती है कि अगर कोई शिकायत की तो आपका बिजली का बिल बढाकर देगे अगर नही भरे तो आपकी बिजली काट दी जाएगी और शासकीय कार्य में बांधा संबिधित शिकायत दर्ज कर कार्यवाही करवा दी जाएगी। इस प्रकार की धमकी उपभोक्तओ को मिली रही है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
उपभोक्ताओं ने कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है और वे विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता
विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इससे उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं और वे परेशान हो रहे हैं। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
स्थानंतरण की मांग
बिजली उपभोक्तओ ने आरोप लगाया की बिजली विभाग बिना रीडिंग के मनमान बिल दिया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने की शिकायत भी कलेक्टर तक की है। उन्होने बताया की ठेकेदार के कर्मचारी लापरवाही करते हैं, हर महीने रीडिंग करने नहीं आते हैं। घर बैठे एवरेज बिल बनाते है और उपभोक्ताओं को बांट देते है। कई गरीब परिवारों को 3 हजार से 4 हज़ार रू का बिल दिया गया है, उनको पहले 5 से 7 सौ रु प्रतिमाह बिल चुकाना पड़ता था। वे बिजली बिल बहुत ज्यादा आने से परेशान हैं। बिल सुधरवाने के लिए उनको बिजली दफ्तर जाते हैं तो वहां कई चक्कर काटना पड़ रहा है अधिकारी बिल देख लौटा देते हैं। उपभोक्तओ ने आरोपी लगाया की बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे है और उनकी मांग को पूरा नही कर रहे है इससे उपभोक्ताओ ने जेई प्रदीप डोले सहित कुछ बिजली बिल देने वाले कर्मचारियो के स्थानंतरण करने की मांग की है।
इनका कहना
अधिकारी को ऑफिस मे बैठकर उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण करना चाहिए, मैं जेई से बात करके बताता हू।
संजय यादव, उपमहा प्रबंधक बिजली विभाग हरदा
