संजू नामदेव खिरकिया। शासकीय कन्या शाला खिरकिया में ब्लॉक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे खिरकिया नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमे 14 आयु बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग दोनों के मुकाबले हुए ,जिसमें सभी मुकाबले जीतते हुए बालक एवं बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनो ही वर्ग में लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। अब जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हरदा में होगा।जिसमें ये बच्चें अब खिरकिया ब्लाक की ओर से खेलेंगे। जिले की टीम के लिए बालिका वर्ग में धर्मिष्ठा मालाकार,विधि कपूर,रश्मि विश्नोई, शुभी सोनी,अंशिका पटेल और लब्धि जैन का चयन हुआ वही बालक वर्ग में पृथ्वीराज सिंह,आदिश कनेरे,अक्षत राजपूत,सानिध्य राजपूत,देवांश राजपूत एवं विक्रांत इरलावत का चयन हुआ। शाला संचालक यशपाल कुशवाहा ने कहा किलिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल हमेशा से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केन्द्रित रहा हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Top Post Ad
Advertisement
