Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मगरौनी नगर में जगह जगह पुरानी बिजली केवल में हो रहा शॉर्ट सर्किट, लोगो की शिकायत के बावजूद नहीं हुआ सुधार - NN81



खबर मगरौनी जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश 

जितेंद्र शाक्य की रिपोर्ट 

खबर नरवर से दिनांक 30 अगस्त को दोपहर चार बजे की है नरवर तहसील के नगर परिषद मगरौनी में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है नगर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई केवल अब जर्जर होकर पुरानी हो गई है जिसमें आए दिन शॉर्ट सर्किट होते रहते हैं शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार लोगों की जान पर बन आती है शनिवार को दोपहर के समय कटरा बाजार वार्ड नंबर 15 में एकाएक बिजली केवल में आग लग गई, वार्डवासियों, दुकानदारों ने आरोप लगाया कि आग लगने के तुरंत बाद हमने बिजली विभाग को सूचित किया तो उन्होंने मेंटिनेंस बालों के ना होने का हवाला दिया,जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं बिजली विभाग लोगो की सुरक्षा को लेकर कितनी जिम्मेदार है लोगो ने बताया कि अगर बिजली विभाग पुरानी केवल हटाकर नई केवल लगा दे तो इस तरह के हादसों को विराम लग सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes