संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर- ग्राम एड़का में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम की सभी शालाओं और थाने में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद पूर्व माध्यमिक शाला एड़का के सभा कक्ष में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति मंगली कावड़े, जनपद सदस्य एड़का उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमति अंतकला दुग्गा, सरपंच ग्राम पंचायत एड़का ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जितेन्द्र देवांगन, प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल एड़का ने की। इसके अलावा श्री राजमन मंडावी, अध्यक्ष - शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हायर सेकेंडरी स्कूल एड़का, श्री चरण सिंह नाग, अध्यक्ष - शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला एड़का, और श्री विनोद एक्का, थाना प्रभारी एड़का तथा तीनों शालाओं के शिक्षक - शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक शाला और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया


