बबीना। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज बबीना में उस समय भावुक माहौल बन गया जब विद्यालय परिवार ने बबीना छावनी अधिशासी अधिकारी श्री रोहित सिंह को आईएएस में चयन होने पर विदाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय संरक्षक रितेंद्र टंडन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत से की। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक श्रीमती प्रीति अरोड़ा ने श्री सिंह की माताजी को साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “रोहित सिंह ने अपने कार्यकाल में बबीना नगर के विकास के लिए जो कार्य किए, उन्हें नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।”
विदाई के इस अवसर पर खुद श्री रोहित सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा—
“विद्यालय परिवार ने जो सम्मान और स्नेह दिया, वह अविस्मरणीय है। ऐसी आत्मीय विदाई की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बबीना की जनता और यहाँ के बच्चों की यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी।”कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक श्रीमती प्रीति अरोड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य बृजेंद्र साहू ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के देव अरोड़ा, विद्योतमा साहू, उजाला यादव, वर्षा पटेरिया, सुमन प्रजापति, रीना परिहार, सुशीला सरोज, किरण, सुनील, बालवीर, वीरेंद्र, मोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

