चामोर्शी – चामोर्शी तालुका के मूरखळा निवासी विनोद खडसे की बेटी की कान की सर्जरी सावंगी स्थित अस्पताल में होने वाली थी। लेकिन खडसे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटी को सावंगी अस्पताल ले जाने में असमर्थ थे।उन्होंने शिवसेना तालुका प्रमुख पप्पीभाऊ पठाण के निवास स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्या बताई। पप्पीभाऊ पठाण ने तुरंत बच्ची को अस्पताल ले जाने का खर्च उठाया और साथ ही खडसे परिवार को आर्थिक मदद भी प्रदान की।
20 प्रतिशत राजनीति और 80 प्रतिशत समाजकारण" इस शिवसेना की नीति के अनुसार वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। इसका प्रमाण एक बार फिर सामने आया।
उनकी इस मदद के लिए खडसे परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया।
संवाददाता – हस्ते भगत, गडचिरोली

