संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारडा
जिला उज्जैन
झारडा --दशहरा मैदान से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा महाविद्यालय का निर्माण किया गया है विद्यालय लगभग वर्षा ऋतु से पहले बनकर तैयार हो चुका है लेकिन विभाग कि लापरवाही के चलते विद्यालय तक पहुंच मार्ग का नर्माण नहीं किया गया जिसके कारण नवीन सत्र में विद्यालय प्रारंभ नही हो पाया आज सड़क की दुर्दशा से तंग आकर विद्यार्थी परिषद के द्वारा बरसते पानी में प्रभावी प्रदर्शन कर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान को ज्ञापन सोंपा गयाविद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री दीपेश कुमावत के नेतृत्व में अस्पताल चौपाटी पर सैकड़ो विद्यार्थी एकत्रित हुए जहां उच्च शिक्षा विभाग के विरोध में नारेबाजी की गई
विद्यार्थियों ने कहा सरकार द्वारा बनाई गई बिल्डिंग जंगल की शोभा बड़ा रही है
उच्च शिक्षा विभाग की अकर्मण्यता के चलते सड़क का निर्माण नहीं हो पाया फल स्वरुप.c.m. राइज स्कूल में भेड़ बकरियों की तरह बच्चों को बिठाया जा रहा हैं आज विद्यार्थी परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अस्पताल चौराहे पर प्रभावी प्रदर्शन किया जहां नगर मंत्री दिपेश कुमावत के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति मे अतिरिक्त तहसीलदार देवेश गोखले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने विद्यार्थी परिषद के नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही उच्च शिक्षा मंत्री मिलकर खराब सड़क स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा
बता दे की बरसते पानी में सैकड़ो छात्रों ने खराब सड़क को लेकर प्रभावी पदर्शन किया हैइस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा नगर मंत्री दीपेश कुमावत ने किया ज्ञापन का वाचन कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता भाग सयोजक सूरज ठाकुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्प्रधानसिंह, उमेश कुमावत, पीयूष माली, स्वास्तिक कसेरा, राजबना, धर्मेंद्रबना, प्रवीणमानपुर, बंटी, गोपाल, रघुसहनगर सा मंत्री विष्णु मलि, ऋषिसनी, भारत बना, एवं अन्यकार्यकर्ता मौजूद रहे,


