हरदा। जिले के सिराली थाना पुलिस ने एक गंभीर प्रकरण में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया था वहीं फरार चल रहे मुख्य आरोपी सत्यनारायण मीणा को जावरा जिला रतलाम से साइबर टीम की मदद से पीछा कर पकड़ लिया गया बाद जिसे जिला न्यायालय प्रस्तुत किया जाने पर वहां से उसका जेल वारंट बनने पर उसे जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है। इस कार्यवाही ने न केवल पूरे क्षेत्र में पुलिस की साख को मजबूत किया है,बल्कि जनता के बीच यह विश्वास भी बढ़ाया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्या है मामला । 15 अगस्त को सिराली थाना क्षेत्र में मर्ग क्रमांक 34/25 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक राकेश बारेला की पत्नी ने ग्राम बेड़ियाखुर्द निवासी सत्यनारायण मीणा पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया था। मृतक राकेश ने जब इस मामले में आरोपी से बात करने की कोशिश की, तो सत्यनारायण और उसके भाई प्रेमनारायण मीणा ने दंपति को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी पति–पत्नी पर लगातार दबाव और धमकियों से मानसिक रूप से आहत होकर राकेश ने 14 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में सिराली पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 249/25 दर्ज कर मामले की जांच तेज़ कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। लगातार दबिश और सघन तलाश के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी प्रेमनारायण मीणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी सत्यनारायण मीणा फरार चल रहा था। मीणा की लगातार तलाश जारी थी पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। इसी बीच साइबर टीम की मदद से आरोपी सत्यनारायण मीणा की जावरा जिला रतलाम में होने की जानकारी मिलने पर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया । नेतृत्व और टीमवर्क की मिसाल । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि संजय शर्मा, सउनि महेश टेकाम, प्र.आर प्रमोद साहु, आर.रविशंकर तिवारी, महिला आर.चाँदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने जिस मुस्तैदी और गंभीरता से काम किया,उसकी सराहना क्षेत्र के लोग कर रहे हैं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में किसी भी तरह के गंभीर अपराध या अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” पर काम कर रही है और पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। थाना प्रभारी सिराली रामसुमेर तिवारी ने भी आम जनता से अपील की है की यदि किसी को भी किसी प्रकार का उत्पीड़न या अपराध की जानकारी मिलती है, तो वे बिना हिचक पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए तैयार है। सिराली पुलिस की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें तो अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं बचती। इस गिरफ्तारी ने न केवल मृतक राकेश बारेला और उसके परिवार को न्याय की उम्मीद दिलाई है, बल्कि पूरे क्षेत्र में यह भरोसा भी जगाया है कि सिराली पुलिस अपराधियों को कभी नहीं बख्शेगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Top Post Ad
Advertisement

