Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हर घर में विराजे माटी के गणेश-NN81

संजू नामदेव हरदा । विकासखंड खिरकिया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन आज सांदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नवांकुर सँस्था सदस्यों/ प्रस्फुटन समितियां और सीएमसी एलडीपी के विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक मूर्तिकार हरीश राजपूत जो की 22 वर्षो से इस माटी कला से जुड़े हुए है तथा गणेशोत्सव ,नवरात्रि सहित विभन्न अवसरों पर बड़े स्तर पर मूर्ति निर्माण किया जाता है उनके द्वारा मिट्टी से गणेश जी की मूर्तियां बनाना सिखाया गया। 

 इस अवसर पर संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने प्रस्फुटन समितियां के कार्य दायित्व पर चर्चा की गई, साथ ही जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर ने  समिति सदस्यों से चर्चा की ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह ने गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति का क्यों पूजन करना चाहिए ?  इसविषय पर चर्चा की ।इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और गणेश चतुर्थी पर्व पर जन-जन को पवित्र माटी और गौ माता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को प्रोत्साहित करना है, इससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहेगी और प्राकृतिक पर्यावरण भी अक्षुणय बना रहेगा। कार्यक्रम का संचालन ऋषि विश्नोई ने किया कार्यक्रम में परामर्शदाता मुकेश कुम्हारे, अपेक्षा दशोरे, अंजना श्रीवास्तव नवांकुर संस्था से हरिओम गुर्जर, महेंद्र राजपूत, आशीष राजपूत, मनोहर कोगे,  एवम प्रस्फुटन समितियों के सदस्य छात्र छात्रा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes