संवाददाता चाली राजा ठाकुर
सागर जिले के मालथौन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौदिया गुसाई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विकास योजनाओं में जमकर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीणों ने सीधे ग्राम सरपंच पर लगाया है।
वाटरशेड योजना का बना दिया मज़ाक!
सरकार की वाटरशेड योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर जो तालाब बनाया गया था, उसे ग्राम सरपंच ने खुदवा कर तुड़वा दिया, जिससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हुई बल्कि गांव की जलसंकट योजना पर भी पानी फिर गया।
इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि गांव के परंपरागत कुओं में मुरम डलवाकर उन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे सिंचाई और पेयजल की संभावनाएं खत्म हो गईं।
सबसे शर्मनाक स्थिति ये है कि गांव के शमशान घाट तक जाने का रास्ता तक गायब हो चुका है, जिसके चलते अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जनपद पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार मालथौन को सौंपी है और बरौदिया गुसाई की सरपंच पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है
सरपंच मनमानी कर रहे है, सरकारी योजनाओं को मिट्टी में मिला रहे है। अब गांव की चुप्पी टूट चुकी है!"
