लक्ष्मण रैकवार तेन्दूखेड़ा
दमोह/ एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लोगों को दी गई जानकारी
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड (ग्रामीण कोटा) क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसी वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत गाकर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहात थाना दमोह टी आई रचना मिश्रा क्रेडिट एक्सेस जबलपुर डी एम राजकुमार डोंगरे एरिया मैनेजर मुकेश पांडे ब्रांच मैनेजर नीलेंद्र सिंह उमेश रजक प्रभु दयाल दुर्गेश द्विवेदी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनलाल ने की मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि आज के समय में डिजिटल फ्रॉड ऑनलाइन गेमिंग ओटीपी सी बी बी एपीके फाइल जैसे सैकड़ो हैकर मौजूद ऐसे समय में सुरक्षित लेन देन एक जिम्मेदारी बन गई है आरबीआई वह उनके सहायकों के द्वारा लगातार इस दिशा में जागरूकता का प्रयास किया जा रहा है वित्तीय सेवाओं के सही उपयोग डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा धोखाधड़ी से बचाव तथा आत्मनिर्भर की दिशा में प्रशिक्षित कर दूसरों को भी जागरूक करने का समय ही उत्तम है उन्होंने आगे कहा की वित्तीय साक्षरता से ही ग्रामीण महिलाओं और समुदाय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर जीव को पार्जन कर रहे हैं
समूह में लोन उपलब्ध हो जाने से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है एरिया मैनेजर मुकेश पांडे ने कहा कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड बेंगलुरु आधारित भारत की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थानों में से एक है यह मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं को छोटे रीढ़ उपलब्ध कराता है और उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहयोग करता है विशिष्ट अतिथि राजकुमार डोंगरे ने कहा की क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन एक सेक्शन 8 कंपनी है जो क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड की सहायक संस्था है यह शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका ग्रामीण विकास और आपदा राहत के क्षेत्र में कार्य करती है तथा सी एस आर कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कार्यक्रम का संचालन तेंदूखेड़ा एरिया मैनेजर मदन लाल भदोरिया ने किया एवं नीलेंद्र सिंह ब्रांच मैनेजर ने किया इस अवसर पर हिंडोरिया ब्रांच के स्टाफ बृजेंद्र सिंह पवन विपिन देवी चंद्रभान रामलाल नारायण इत्यादि उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम में 400 से अधिक महिलाएं ने भाग लिया उक्त विज्ञप्ति की जानकारी मानव जीवन विकास दमोह मध्य प्रदेश जिला समन्वयक घनश्याम प्रसाद रायकवार ने दी


