Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बबीना कैंट मण्डल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ: NN81

 Reported By : Arif mansoori 


बबीना कैंट मण्डल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ:

भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। यह अभियान प्रतिवर्ष 11 से 15 अगस्त तक चलता है, जिसमें हर नागरिक से अपने घर पर गर्व से तिरंगा फहराने का आह्वान किया जाता है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संतोष सोनी जी का स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मण्डल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू जी के नेतृत्व में मण्डल की पूरी कार्यकारिणी, जिले के पदाधिकारीगण, और सैकड़ों कार्यकर्त्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने भी एकजुट होकर इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक मण्डल महामंत्री  जी का विशेष योगदान रहा, वहीं बबीना पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला।

तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारे बलिदान, एकता और गर्व का प्रतीक है। आइए, इस आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर पर तिरंगा लहराकर अपने देश के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान व्यक्त करें।

— डॉ. शिखा साहू मण्डल अध्यक्ष, भाजपा बबीना कैंट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes