सीहोर
जानकारी के अनुसार जब्बार खान के घर पर ईसाई प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग शामिल थे।हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया।आरोप है कि पैसों और बीमारी ठीक करने के लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।मामले में चाणक्यपुरी निवासी जब्बार खान और जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी वीरेंद्र अहिरवार पर भी आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अहिरवार ड्यूटी के समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे, बल्कि प्रार्थना सभा करा रहे थे।
फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

