Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ढाबाडीह–सोनबरसा जंगल मार्ग पर काला रविवार: तीन की मौत, दो मासूम जिंदगी के लिए जूझते, पूरे क्षेत्र में मातम-NN81

 संलग्न -बलौदा बाजार 

रिपोर्टर - संतोष पटेल

ढाबाडीह–सोनबरसा

 रोड मंय खौफनाक एक्सीडेंट, तीन मउत, दुई लइका गभीर हालत मा – गांव-घर मं पसरा मातम✨

बलौदाबाजार, 17 अगस्त 2025।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम ढाबाडीह सोनबरसा जंगल मार्ग पर रविवार की शाम ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। आमने-सामने हुई दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास का माहौल गमगीन हो गया।

मृतकों की पहचान –

1. तेजेश्वर प्रसाद नेताम, पिता वेद प्रकाश, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ढाबाडीह लटुवा।

2. राजा ध्रुव, पिता विष्णु ध्रुव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पारागांव, चौकी करहीबाजार।

3. सोनारिन ध्रुव, पति स्व. सोनाई ध्रुव, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम पारागांव, चौकी करहीबाजार।

गभीर घायल मासूम –

1. परसराम ध्रुव, पिता रामसिंह ध्रुव, उम्र 4 वर्ष।

2. मनीषा ध्रुव, पिता टॉप लाल ध्रुव, उम्र लगभग ढाई वर्ष।

दोनों बच्चे मृतक राजा ध्रुव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। हादसे के बाद उन्हें ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बेहद नाजुक है।

वाहन विवरण –

हादसे में शामिल मोटरसाइकिलें –

CG 22 U 9266

CG 22 AE 0970

संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया

पुलिस प्रशासन – बलौदाबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

चिकित्सक टीम – जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर है और उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।Zग्रामीण व परिजन – हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं।आगे भी जारी रहेगा कवरेज इस दर्दनाक हादसे को लेकर संबंधित सभी पक्षों – पुलिस, प्रशासन, चिकित्सक और पीड़ित परिजनों की प्रतिक्रिया के साथ फॉलो-अप रिपोर्ट भी प्रकाशित करेगा। बच्चों की स्थिति और जांच की आगे की प्रगति पर हमारी टीम की विशेष नजर रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes