Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

त्योहारों को लेकर ताल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक - NN81


ताल आलोट मध्यप्रदेश

दीपक सोनी

ताल — आगामी गणेश चतुर्थी, झूला ग्यारस सहित अन्य ईद मिलादुन के जुलूस के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आज ताल थाना परिसर में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक में गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना, जल झुलनी ग्यारस , अंनत चतुर्दशी + विसर्जन की व्यवस्था पर की जाने वाली सावधानियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा विराजमान करने और विसर्जन के समय सभी को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


बैठक में एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल नगर पालिका अधिकारी (सी एम ओ) गौरव शर्मा ताल थाना प्रभारी तुर सिंह डावर सहित पुलिस प्रशासन और पत्रकार धर्मेंद भट्ट , पत्रकार दीपक सोनी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामंजस्यपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes